Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
false

R.PUBLIC 24 INDIA न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है , हमारे मिडिया मित्र बनने के लिए सम्पर्क करे :+91 7068194972 , +91 9125876335
latest{#0AC128}

प्रेम प्रसंग के चलते पति ने पत्नी को 8 मंजिल से गिराया- मौत

लखनऊ, प्रेम प्रसंग के कारण उत्पन्न हुए पति-पत्नी के आपसी विवाद के चलते पति ने सुनियोजित ढंग से पत्नी नीतू(32) को बहुमंजिला इमारत की आठवीं मं...

लखनऊ, प्रेम प्रसंग के कारण उत्पन्न हुए पति-पत्नी के आपसी विवाद के चलते पति ने सुनियोजित ढंग से पत्नी नीतू(32) को बहुमंजिला इमारत की आठवीं मंजिल से नीचे गिरा दिया।

जिसकी वजह से उक्त महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना थाना गोसाईगंज के अंतर्गत (पहाड़ नगर टिकरिया) निकट खुर्दही बाजार की है।

संजीव कुमार पुत्र छम्मीलाल निवासी-नानकारी आई.टी कानपुर के साथ नीतू, पुत्री सोहनलाल, दुर्गापुरी निलमथा, कैण्ट, लखनऊ का विवाह फरवरी वर्ष 2011 में हुआ था।

विवाह के उपरांत कुछ समय बाद अभियुक्त संजीव कुमार का प्रेम-प्रसंग एक अन्य महिला के साथ हो गया। जिसकी वजह से पति पत्नी में अक्सर विवाद रहता था। मृतका नीतू के भाई ने आरोप लगाया है कि उसका बहनोई संजीव कुमार कई-कई महीने उसकी बहन को छोड़कर गायब हो जाता था।

काफी समय बाद अभी हाल ही में फिर लौट कर आया और मृतका के साथ रहने की इच्छा प्रकट की। संजीव कुमार बैंक में प्राइवेट एजेंट था। जोकि लोन आदि दिलाने का काम करता था। घटना के 3 दिन पहले मृतका के भाई अपनी बहन को अपने बहनोई के घर छोड़कर आए थे। 

घटना 2 दिसंबर दिन में 11:00 बजे घटित हुई। घटना की सूचना अभियुक्त के बहनोई द्वारा मृतका के मायके वालों को दी गई। 

थानाध्यक्ष गोसाईगंज द्वारा मृतका के भाई राजकिरन की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके मृतका के पति को जेल भेज दिया गया।

No comments