Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
false

R.PUBLIC 24 INDIA न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है , हमारे मिडिया मित्र बनने के लिए सम्पर्क करे :+91 7068194972 , +91 9125876335
latest{#0AC128}

24 हजार आवासो का गृह प्रवेशम ; जिला, जनपद, ग्राम पंचायत स्तर में होगा आयोजन

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत 29 मार्च 2022 को माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की वर्चुअल उपस्थिति में पूरे प्रदेश में ग्रह प...

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत 29 मार्च 2022 को माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की वर्चुअल उपस्थिति में पूरे प्रदेश में ग्रह प्रवेशम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसके अन्तर्गत रीवा जिले में लगभग 24 हजार आवास हितग्राहियो के यहां ग्रह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जनपद पंचायत गंगेव में 3006 आवास, जनपद पंचायत हनुमना में 3012 आवास, जनपद पंचायत जवा में 3504 आवास, मऊगंज में 1941 आवास, नईगढी 470 आवास, रायपुर कर्चुलियान में 2948 आवास, रीवा में 2733, सिरमौर में 3860 एवं त्योथर में 2515 आवास हितग्राहियो के यहां ग्रह प्रवेश किया जायेगा। जिसमें जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजेन्द्र शुक्ला पूर्व कैविनेट मंत्री एवं विधायक रीवा ग्राम पंचायत जोरी में उपस्थित रहेंगे।  जनपद स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत दुआरी, सगरा, लक्ष्मणपुर विधानसभा रीवा में माननीय विधायक  उपस्थित रहेंगे।
नागेन्द्र सिंह  विधायक गुढ जनपद स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत हर्दीशंकर, हरदुआ, विधानसभा गुढ में उपस्थित रहेगे।
दिव्यराज सिंह  विधायक सिरमौर जनपद स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत इटमा एवं सुरवार विधानसभा सिरमौर में उपस्थित रहेंगे।
पंचूलाल प्रजापति विधायक मनगंवा जनपद स्तरीय कार्यक्रम ग्राम खर्रा एवं चंदेह विधानसभा मनगंवा में उपस्थित रहेंगे।
के.पी. त्रिपाठी विधायक सेमरिया जनपद स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत शाहपुर वृत्त एवं बहुरीबांध विधानसभा सेमरिया में उपस्थित रहेंगे।
श्यामलाल द्विवेदी विधायक त्योथर जनपद स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत बुदामा  विधानसभा त्योथर में उपस्थित रहेंगे।
जनपद अध्यक्ष सिरमौर   श्रीमती यसोदा संजय द्विवेदी ग्राम पंचायत बधरा जनपद सिरमौर, जनपद अध्यक्ष त्योथर श्रीमती गीता मांझी ग्राम पंचायत पंछा जनपद पंचायत त्योथर, जनपद अध्यक्ष गंगेव श्रीमती ललिता देवी ग्राम पंचायत चंदेह में उपस्थित रहेंगे साथ ही समस्त विधायक, जनपद अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधि गण ग्राम पंचायतो में  ग्रह प्रवेश कार्यक्रम में उपस्थित रहकर  प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के द्वारा बर्चुअल ग्रह प्रवेश में शामिल होंगे।
   स्वप्निल वानखडे आई.ए.एस. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रह प्रवेश कार्यक्रम आयोजन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुये सीएफटी एवं जनपद स्तर पर मानीटरिंग हेतु अधिकारियो की डियूटी लगायी गयी है। ग्रह प्रवेशम कार्यक्रम हेतु आवश्यक तैयारी के निर्देश सर्वसम्बधित को दिये गये हैं। यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि आवास शासन के मापदण्डो अनुसार पूर्ण हो एवं विधिवत ग्रह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जाये जिससे पक्के मकान का सपना हितग्राहियो का पूर्ण हो सके। *मध्य प्रदेश से राजेश विश्वकर्मा की रिपोर्ट*

No comments