Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
false

R.PUBLIC 24 INDIA न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है , हमारे मिडिया मित्र बनने के लिए सम्पर्क करे :+91 7068194972 , +91 9125876335
latest{#0AC128}

दरोगा बोले 10 हजार दो नहीं तो मुकदमा दर्ज करके भेजूंगा जेल।

दरोगा बोले 10 हजार दो नहीं तो मुकदमा दर्ज करके भेजूंगा जेल।  अम्बरीष गुप्ता जिला क्राइम रिपोर्टर गोंडा। कर्नलगंज गों...

दरोगा बोले 10 हजार दो नहीं तो मुकदमा दर्ज करके भेजूंगा जेल।

 अम्बरीष गुप्ता जिला क्राइम रिपोर्टर गोंडा।

कर्नलगंज गोंडा। हल्के फुल्के विवाद में पुलिस 5 लोगों को पकड़ लाई, सुबह दोनो पक्ष सुलह कर लिये मगर पुलिस की मांग पूरी न करने पर उन्हें बैठाये रखा गया। दोनो पक्ष के आवेदकों ने आन लाइन सुलह नामा दाखिल किया फिर भी पुलिस ने उन्हें नही छोड़ा। प्रकरण ग्राम कुम्हरगढ़ी से जुड़ा है। यहां के निवासी दीपक मौर्य व अखिलेश मौर्य ने मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से आन लाइन सुलह नामा भेजकर दोनो पक्ष के लोगों को पुलिस हिरासत से मुक्त कराने की मांग की है। सुलहनामा में कहा गया है कि बीते शनिवार की रात्रि करीब 11 बजे दोनो पक्षों के बीच बात ही बात में हल्का फुल्का विवाद हो गया। दोनो पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो पक्ष से 5 लोगों को अपने साथ कोतवाली ले आई। जहां हल्का दरोगा दोनो पक्षों को अपने कमरे पर ले गए और रात्रि भर वहीं बैठाए रखा, सुबह होने पर तहरीर देने वाले दोनो पक्ष आपस मे सुलह करके लिखित रूप से सुलहनामा हल्का दरोगा के कमरे पर लेकर पहुंचे, जहां दरोगा के साथ एक सिपाही भी मौजूद था। आरोप है कि दोनो पक्ष ने संयुक्त रूप से सुलहनामा की कांपी दिया जिसे देखकर दरोगा व सिपाही भड़क उठे। और कांपी फेंकते हुये दस हजार रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर मुकदमा दर्ज करके जेल भेजने की धमकी भी दिये। दोनो पक्ष ने सुलहनामा स्वीकार करके पांचों लोगों को पुलिस की हिरासत से मुक्त कराने की है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया प्रकरण संज्ञान में नही है। दोनो पक्ष को मेरे पास भेज दीजिये।

No comments