जाति सूचक गाली देने पर विभिन्न धाराओं में प्रधान पर मुक़दमा हुआ दर्ज। अम्बरीष गुप्ता जिला क्राइम रिपोर्टर गोंडा। कर...
अम्बरीष गुप्ता जिला क्राइम रिपोर्टर गोंडा।
कर्नलगंज गोंडा। कोतवाली कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम कुर्था निवासी सूरज सिंह की तहरीर पर ग्राम घरकुइयां के प्रधान राजभवन यादव के विरुद्ध पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि बीते 25 जून को वह वह ट्रेक्टर देखने ग्राम घरकुइयां गया था। जहां राजभवन यादव का लड़का साइकिल से जा रहा था, उसकी बाइक की चपेट में आकर साइकिल सहित वह गिर गया। उसे चोंटे भी नही आई फिर भी राजभवन यादव पहुंचे और उसे जाति सूचक गाली व जान से मार डालने की धमकी देते हुए मारने लगे। चचरी पुलिस चौकी प्रभारी बृजेश गुप्ता में बताया कि सूरज सिंह की बाइक की चपेट में आकर राजभवन यादव का लड़का साइकिल सहित गिर गया था। जिसे देखकर सूरज सिंह रुक गये इतने में घरकुइयां के
प्रधान राजभवन यादव पहुंचे और ठाकुर जाति का प्रयोग करते हुये उसे मारने लगे। उन्होंने बताया कि सूरज सिंह की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
No comments