Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
false

R.PUBLIC 24 INDIA न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है , हमारे मिडिया मित्र बनने के लिए सम्पर्क करे :+91 7068194972 , +91 9125876335
latest{#0AC128}

मिहीपुरवा बहराइच वन कर्मियों को देखते ही भागे शिकारी छूटे गट्ठर में मिला सूकर का मांस

मंडल ब्यूरो चीफ सूरज शुक्ला देवीपाटन मंडल बहराइच। ककरहा रेंज के जंगल में शिकारियों ने जंगली सूकर का शिकार कर ले जाने की फिराक में थे कि तभी ...

मंडल ब्यूरो चीफ सूरज शुक्ला देवीपाटन मंडल बहराइच। ककरहा रेंज के जंगल में शिकारियों ने जंगली सूकर का शिकार कर ले जाने की फिराक में थे कि तभी सामने से वन कर्मी गश्त करते हुए पहुंच गए। वन कर्मियों को देख शिकारी सब कुछ छोड़कर फरार हो गए। वन विभाग ने वीडियो में मौजूद चार शिकारियों की तलाश शुरू कर दी है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग ककरहा रेंज में रविवार को वन दरोगा आलोक मणि तिवारी की अगुवाई में वन कर्मी गश्त कर रहे थे। वनकर्मी अमृत पुर पुरैना के निकट पहुंचे तो चार शिकारी आते दिखाई दिए। उनके साथ शिकारी कुत्ते भी थे। वन दरोगा ने जैसे ही लोगों से पूछा गट्ठर में क्या है। वैसे ही सभी गट्ठर छोड़ मौके से फरार हो गए। वन दरोगा ने बताया कि तलाशी के दौरान गट्ठर में सूकर का मांस मिला। जिस पर फरार चार शिकारियों की तलाश वन विभाग ने शुरू कर दी है। वन दरोगा ने बताया कि वीडियो में दिख रहे लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा

No comments